पिछले हफ़्ते से ईश्वर के अवतार भगवान् श्री सत्य साईं बाबा जी सेहत ठीक नहीं है. उन्हें अनन्तपुर में किसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहाँ उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है जिसे CRRT के ज़रिये चलाया जा रहा है. उनकी श्वास प्रणाली भी ठीक से काम नहीं कर रही है. उनके फेफड़े में पानी घुस गया है जिसकी वजह से उनको सांस लेने में काफ़ी परेशानी हो रही है. उन्हें निमोनिया हो गयी है.
सत्य साईं बाबा का वास्तविक नाम 'सत्यनारायण राजू' है जिनका जन्म 23 नवम्बर 1926 को हुआ था. सन 1940 में उन्होंने दावा किया कि वे ईश्वर का अवतार हैं. वे बहुत ज़्यादा लोकप्रिय हुए जब उन्होंने तरह-तरह के चमत्कार दिखने शुरू किया- जैसे हाथ में अचानक सोने की चेन ले आना, अपने पेट से उल्टी के ज़रिये सोने की बॉल उगलना आदि-आदि. लेकिन सन 1990 में ईश्वर के अवतार ने एक मानव के आरोपों से आहत होकर चमत्कार दिखाना बन्द कर दिया. उस मानव ने उन पर यौन-शोषण व जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया था.
सलीम ख़ान का आध्यात्मिक विश्लेषण:::
हिन्दू धर्म की सर्वोच्च किताबों 'वेदों' में कई जगह ईश्वर के गुण व विशेष लिखें है और मैं जहाँ तक जानता हूँ जब भी कोई चीज़ वेदों के खिलाफ़ जाएगी वह स्वतः ही हिन्दू धर्म के विरुद्ध हो जायेगी. ईश्वर के गुण के लिए वेदों में लिखा है-एकं ब्रह्मा द्वितीयो नास्ति... अर्थात ईश्वर एक ही है दूसरा नहीं है.
और
न तस्य प्रतिमा अस्ति.... अर्थात उसकी (ईश्वर की) कोई भी प्रतिमा, मूर्ति, फोटो, छवि नहीं हो सकती है.
ईश्वर तो एक ही है मगर वह अवतार लेता है:::
वास्तव में अवतार की कल्पना में मिलावट आ गयी. अवतार से मुराद यह होने लगा कि ईश्वर खुद मनुष्य के रूप में जन्म लेता है जबकि हक़ीक़त यह है कि ईश्वर स्वयं मनुष्य के रूप में जन्म न लेकर मनुष्य में से अपना कोई प्रतिनिधि चुनता था जो लोगों को ईश्वर की तरफ़ बुलाने वाला होता था. जैसे- प्राचीन काल के ऋषि व मुनि, पैग़म्बर आदि.
![]() |
| इन दोनों ने ही आरोप लगाया था |
भारत देश के महान नेता, अभिनेता, उद्योगपति जैसे आधुनिक लोग जो अपने साथ अथवा अपने उत्पाद के विज्ञापन के लिए अधनंगी-नंगी लकड़ियों को शूट करते है सत्य साईं बाबा के भक्त हैं. उन्हें सत्य साईं बाबा ने नहीं समझाया कि वे या अनैतिक कार्य करना बन्द कर दें. ईश्वर की आदरणीय अनुकृति नारी के अपमान के बारे में सत्य साईं बाबा ने कुछ नहीं बताया उन्हें. और लीजिये उन्हीं के सामने साईं जी ने अनेकानेक चमत्कार दिखाए जिसे नीचे दिखाए गए विडियो के ज़रिये बुरी तरह एक्सपोज़ किया जा चुका है. सत्य साईं बाब के नक़ली चमत्कारों के खुलासे का विडियो देखें:::
आरोप:::
- हरि सम्पत (एक तुच्छ मानव) के द्वारा लगे गए आरोपों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें.
- साईंबाबाफ्राड.कॉम
- विकिपीडिया द्वारा बयान ::: साईं बाबा फ्राड हैं.
- साईं बाबा सेक्स स्कैंडल
- साईं बाबा का झूठ पकड़ा गया
- गूगल ने किया सत्य साईं बाबा का भंडाफोड़
तो क्या भगवान् सत्य साईं बाबा ईश्वर है? बिलकुल सीधा-सादा सा सवाल !! क्या इसका जवाब आपके पास है? अगर है तो मेरा टिपण्णी बॉक्स खुला है आप उसमें ज़रूर जवाब दीजिये?
-सलीम ख़ान




5 पाठकों ने अपने विचार व्यक्त किये:
अगर इन लोगों को सच्चाई का सही इल्म होता तो ये लोग ऐसी बात न कहते .
सही बात इन तक पहुँचाना हमारी ज़िम्मेदारी थी और है . हम अपनी ज़िम्मेदारी अदा करेंगे तो इन लोगों को सही बात पता चल जायेगी.
मुस्लिम बुजुर्गों के मजारों पर जाने वालों में हिन्दू भी होते हैं . अच्छाई को बढाकर हम बुराई को दबा सकते हैं .
बहुत अच्छी पोस्ट
क्या भगवान् सत्य साईं बाबा ईश्वर है? जी नहीं यह व्यक्ति कभी भी ईश्वर का अवतार नहीं हो सकता. ईश्वर से तुलना करना ही ईश्वर का अपमान है.
http://harf-e-galat-ll.blogspot.com/2011/04/blog-post_23.html
Saleem ji...
achcha hua apne ye baat likhi... warna Satya Saai ke baare me agar main likhta to main bhi yahi sab likhta...
aakhir jab Sai baba ne khud kaha hai ki main ishwar nahi hu, Sabka Malik ek hai, or aise nakli chamatkar bhi unhone nahi kiye kabhi to ham aise insan ko bhagwan kaise maan len jo apni raksha khud na kar paayen... jisko bharat se jyada videsh ke log achche lagen?
JAb Bhi koi maha purush is duniya me aaya hai to usne ek hi baat kahi or likhi hogi ki SAbka Malik Ek Hai... to log unhi insano ko jane kyon bhagwan maan lete hain ... ?
एक टिप्पणी भेजें